Homeग्वालियर अंचलगुब्बारा फाटक के पास सेनेटरी के गोदाम में लगी अचानक आग

गुब्बारा फाटक के पास सेनेटरी के गोदाम में लगी अचानक आग

ग्वालियर के जिंसी नाला नंबर दो पर स्थित गुब्बारा फाटक के पास रहने वाले दीपक जैन के सेनेटरी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। वही गोदाम में रखा सेनेटरी के प्लास्टिक के पाइप, टंकी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि दीपक जैन का 4 मंजिला मकान है जिसमें फर्स्ट फ्लोर पर उनकी जैन सैनिटरी हाउस के नाम से दुकान है और दूसरी मंजिल पर उनका पूरा परिवार रहते हैं।

वहींं, तीसरी और चौथी मंजिल पर उन्होंने सैनिटरी का गोदाम बनाया हुआ था जिसमें सेनेटरी का लाखों का माल भरा हुआ था। वही आग लगते ही पूरा परिवार घर से सुरक्षित बाहर निकल आया और तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना लगता ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 3 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन पानी शॉट होने कारण आग एक बार फिर भड़क उठी, क्योंकि गोदाम में प्लास्टिक का समान पिघल कर फिर जलने लगा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां और मौके पर जा पहुंची, जहां फिर से भड़की आग को बुझा दिया गया। दुकानदार का कहना है कि किसी के द्वारा चलाए गए पटाखे की चिंगारी गोदाम में जा पहुंची, जिसके कारण यह आग लगी है।

 कि किसी पटाखे की चिंगारी गोदाम में पहुंच गई थी। क्योंकि दोपहर में 3:00 बजे वह गोदाम में काम से गई थी, उस वक्त वहां कुछ नहीं था, जिसके कारण आग लगी हो।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि जैन सेनेटरी हाउस के तीसरी और चौथी मंजिल पर बने गोदाम में आग भड़क गई है। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। पानी की खत्म होने कारण आग एक बार फिर भड़क गई थी, जिसके लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मंगाकर आग पर काबू पा लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments