Homeव्यापारगुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर RBI शीघ्र जारी करेगा...

गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर RBI शीघ्र जारी करेगा 350 रु का सिक्का

 

नई दिल्ली. छोटे सिक्कों के चलन से बाहर होने के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से 350 रुपये का सिक्का जारी करने की तैयारी की जा रही है. इस सिक्के को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. जल्द ही यह सिक्का बाजार में दिखाई देगा.

आरबीआई 350 रुपये के सिक्के को गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर आम जनता के लिए बाजार में पेश करेगा. जानकारी के अनुसार यह सिक्का बहुत छोटी अवधी के लिए जारी किया जाएगा. केंद्रीय बैंक की तरफ से ऐसे सिक्कों को खास मौकों पर ही जारी किया जाता है.350 रूपए के एक सिक्के में सिल्वर 50 प्रतिशत, कॉपर 40 प्रतिशत,निकेल-5 प्रतिशत और जिंक 5 प्रतिशत होगा.

सिक्के की खासियत

इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार यह सिक्का 44 एमएम का होगा. सिक्का चांदी, कॉपर, निकेल और जिंक से मिलकर बना होगा. सिक्के के सामने वाले हिस्से में अशोक स्तंभ होगा और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा. सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा. सिक्के के इसी हिस्से पर रुपये का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा.

सिक्के का वजन 35 ग्राम

आरबीआई की तरफ से नोटिफिकेशन में बताया गया कि सिक्के के पीछे वाले हिस्से में श्री हरमिंदर जी पटना साहिब तख्त का चित्र होगा. इस चित्र के ऊपर और नीचे के हिस्से में अंग्रेजी और देवनागरी में ‘श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव’ लिखा होगा. इस सिक्के के दोनों साइड में 1666 और 2016 भी लिखा होगा. सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सेंट्रईल बैंक की तरफ से 350 रुपये के कितने सिक्के जारी किए जाएंगे.

किस धातु की कितनी मात्रा

सिल्वर- 50 प्रतिशत

कॉपर- 40 प्रतिशत

निकेल- 5 प्रतिशत

जिंक- 5 प्रतिशत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments