Homeविदेशबुरी फंसी कांग्रेस एनालिटीका का बड़ा खुलासा कांग्रेस के लिए किया था...

बुरी फंसी कांग्रेस एनालिटीका का बड़ा खुलासा कांग्रेस के लिए किया था काम

नई दिल्ली। फेसबुक डाटा लीक मामले में ब्रिटिश फर्म कैंब्रिज एनालिटिका (सीए) के पूर्व कर्मचारी क्रिस्टोफर वाइली ने बड़ा रहस्योद्घाटन किया है। ब्रिटेन की एक संसदीय समिति के समक्ष उन्होंने कहा कि भारत में सीए बड़े पैमाने पर काम कर चुकी है। उसका दफ्तर वहां पर भी है।

उन्होंने सीए के ग्राहकों में भारत की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के भी शामिल होने का जिक्र किया। कहा कि सीए संभवतः कांग्रेस के साथ काम कर चुकी है। बता दें कि सीए ने करीब पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स के डाटा एक ऐप के जरिये हासिल किए थे। इन आंकड़ों का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया था। हालांकि, सीए ने इससे इन्कार किया है।

डाटा लीक मामले में कैंब्रिज एनालिटिका की भूमिका की ब्रिटिश संसद की डिजिटल, कल्चर, मीडिया कमेटी जांच कर रही है। समिति की पूछताछ में मंगलवार को वाइली ने बताया, “मेरा मानना है कि कांग्रस भी उसकी एक क्लाइंट थी, लेकिन मैं जानता हूं कि उसने सभी प्रकार के प्रोजेक्ट पर काम किया था। मुझे कोई राष्ट्रीय प्रोजेक्ट याद नहीं है, लेकिन मैं क्षेत्रीय स्तर पर जानता हूं। भारत इतना बड़ा देश है कि इसका एक राज्य ब्रिटेन जितना बड़ा हो सकता है।”

इस समिति के एक सदस्य ने जब भारत के संदर्भ में सवाल पूछे तो वाइली ने कहा, “भारत फेसबुक के लिए बड़ा बाजार है। यह एक ऐसा देश है, जहां सियासी स्तर पर विरोध और अस्थिरता के तमाम अवसर हैं। उसने (सीए) भारत में बड़े पैमाने पर काम किया और उसका एक दफ्तर वहां पर है।” डाटा लीक उजागर होने के बाद भारत की सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments