HomeBreakingग्वालियर अंचल की चारों सीटों पर कांग्रेस औंधे मुंह धराशायी सिंधिया भी...

ग्वालियर अंचल की चारों सीटों पर कांग्रेस औंधे मुंह धराशायी सिंधिया भी धड़ाम

ग्वालियर। ग्वालियर चम्बल संभाग जी चारों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के जीत के दावों की हकीकत सामने आने लगी है। अभी तक मिली ताजा जानकारी के मुताबिक चारों सीटों पर भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाये हुए है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं|

ग्वालियर चम्बल संभाग में आने वाली ग्वालियर, गुना शिवपुरी, भिंड दतिया और मुरैना श्योपुर सीटों के अबतक के आये रुझानों ने कांग्रेस की हवा टाइट कर दी है। सबसे बड़ा उलटफेर गुना शिवपुरी में दिखाई दे रहा है जहाँ ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 67 हजार वोटो से पीछे चल रहे हैं उनका मुकाबला भाजपा के केपी यादव से है । आपको बता दें कि ये सीट सिंधिया परिवार की पारंपरिक सीट है उसके बाद भी सिंधिया का लगातार पीछे रहना लोगों को अचंभित कर रहा है।

अब बात कर हैं सिंधिया के गृहनगर यानि ग्वालियर की। यहाँ प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस में बहुत अंतर विरोध था। आखिर में राहुल गांधी ने अशोक सिंह को टिकट दिया अशोक सिंह के लिए सभा भी की लेकिन अभी तक के ताजा हालात अशोक सिंह के लिए अच्छे नहीं है। भाजपा और संघ का गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर अशोक सिंह से करीब 60 हजार से अधिक  वोटों से आगे चल रहे हैं। उधर ग्वालियर सीट छोड़कर वापस मुरैना गए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राम निवास रावत से करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। हालाँकि शुरुआत में ये माना जा रहा था कि यहाँ नरेन्द्र सिंह तोमर को परेशानी होगी लेकिन वर्तमान हालात इसे सच साबित करता दिखाई नहीं देता। भिंड सीट से भाजपा की संध्या राय भी कांग्रेस के देवाशीष जरारिया के करीब 45 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। हालाँकि जब संध्या को टिकट दिया गया था तब उन्हें बाहरी व्यक्ति कहकर कहा जा रहा था कि यहाँ पार्टी ने गलत प्रत्याशी उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments