सिंधिया-दिग्विजय पिछड़े, प्रज्ञा 69046 मतो से आगे मध्यप्रदेश में 29 में से 28 सीटों पर भाजपा आगे केवल कमलनाथ के लड़के नकुलनाथ शुरआत में पिछड़ने के बावजूद फिलहाल आगे,ग्वालियर से विवेक शेजवलकर 47 हजार वोटों से आगे नरेंद्र तोमर भी जीत की ओर
लोकसभा चुनाव की मतगणना में सभी 542 सीटों के रुझान आ चुके हैं। मोदी की आंधी में जहां कांग्रेस सहित विपक्ष के बड़े बड़े दरख़्त उड़ गए वहीं भाजपा अकेले अपने दम पर तीन सौ सीटें जीतने के नजदीक आ रही है। देशपर एकबार पुनः मोदी सरकार का रंग छा गया है।
भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर 69046 मतो से आगे, धार में छतर सिंह दरबार 56 हजार मतों से आगे। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर 47 हजार मतों से आगे। छिंदवाड़ा विधानसभा में कमलनाथ 12 हजार मतों से आगे। इंदौर में शंकर ललवानी पौने तीन लाख मतों से आगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 50 हजार और भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 55 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ 15778 वोटों से आगे। प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर भाजपा आगे।
12:12 PM IST
प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
गुना लोकसभा सीट पर अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा से 1288 वोटों से सिंधिया पीछे चल रहे हैं। खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से दूसरे राउंड के बाद 21707 से आगे चल रहे हैं। भाजपा को तीनों विधानसभा क्षेत्र के पहले राउंड में 11216 मत मिले और कांग्रेस को 9928 मिले। उज्जैन में 11433 वोट से भाजपा के अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं। विदिशा रायसेन से भाजपा के रमाकांत भार्गव 31471 मतों से आगे। बड़वानी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के गजेंद्र पटेल 27022 वोटों से आगे चल रहे हैं। भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की दिग्विजय सिंह पर 30 हजार की लीड है।