Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर अंचल की बड़ी उपलब्धि : भिंड के रोहित राजावत का भारत...

ग्वालियर अंचल की बड़ी उपलब्धि : भिंड के रोहित राजावत का भारत अंडर -19 क्रिकेट टीम में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चयन

ग्वालियर/ भिंड/बीसीसीआई द्वारा आज  घोषित अंडर -19 भारतीय टीम में भिंड के ऑफ स्पिन गेंदबाज रोहित राजावत का चयन हुआ है l ऑस्ट्रेलिया टीम 20 सितंबर से भारतीय दौरे पर तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलने भारत आएगी l रोहित गत 5 वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं रोहित भिंड जिला चंबल डिवीजन और मध्य प्रदेश की अंडर- 16 और 19 टीमों में शामिल रहे हैं गत वर्ष रोहित अंडर-19 एमपी की टीम में शामिल रहे थे अच्छे प्रदर्शन के आधार पर रोहित का चयनएमसीए कैंप बेंगलुरु और हाई परफार्मेंस कैंप के लिए भी चयन हुआ था वर्तमान समय में रोहित मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम में शामिल होकर गुजरात में आयोजित रिलायंस कप में भाग ले रहे हैं l

रोहित पुत्र जितेंद्र सिंह राजावत निवासी बेहड की जमैह हाल निवास मीरा कॉलोनी भिंड है l मूल रूप से राजावत परिवार में जन्मे रोहित जितेंद्र के दो पुत्रों में से छोटे पुत्र हैं
रोहित लगातार 5 – 6 वर्षों से भिंड स्थित चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज पर जिला भिंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं रोहित राजावत के भारतीय टीम में चयन पर चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी राकेश सिंह  चतुर्वेदी पूर्व मंत्री एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह पूर्व विधायक एवं सचिव दिनेश चतुर्वेदी तथा सभी सीनियर और साथी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैंl भारतीय टीम में रोहित के चयन को भिंड सहित पूरे ग्वालियर चंबल अंचल के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे ग्वालियर चंबल अंचल के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments