ग्वालियर/ग्वालियर अंचल के भिंड,मुरैना,जौरा सहित अनेक स्थानों पर शनिवार की शाम हुई जोरदार ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। बेमौसम की इस ओलावृष्टि और बरसात ने पकी खड़ी गेहूँ, सरसों, चना आदि की फ़सलों को बहुत नुकसान पहुँचाया है। समाचार लिखे जाने तक ग्वालियर अंचल में बरसात व ओले गिरने का क्रम जारी था।
मौसम विभाग ने पूर्व से ही बरसात की आशंका व्यक्त की थी। इसका कारण पश्चिमी विछोभ का होना बताया जा रहा है। मौसम केबदलाव का यह असर केवल मध्यप्रदेश ही नहीं उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब आदि राज्यों में भी दिखाई दिया है। इस वजह से तापमान में कमी आने से सर्दी फिर बढ़ गई है। मौसम की गड़बड़ी से दिल्ली से तमाम फ्लाईटों का रूट डायवर्ट करना पड़ा है।