बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों जयललिता की बायोपिक को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म से जयललिता का उनका लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस को सरकार द्वारा पद्मश्री देने की घोषणा भी की गई है. कंगना ने पिछले एक दशक में बॉलीवुड में काफी शानदार सफर तय किया है. एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें कीं साथ ही अपनी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों का भी जवाब दिया.
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभी उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है. अभी वे सिंगल ही खुश हैं. मगर उनके भाई जल्द ही वैवाहिक जीवन में बंध सकते हैं. इसके अलावा अपने ऊपर बन रही बायोपिक पर चल रही अफवाहों पर भी कंगना ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि अभी उन्हें अपने जीवन में बहुत कुछ करना है.
कंगना रनौत ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि वे चाहती हैं कि उनकी सुपरहिट फिल्मों में शुमार तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट बने. बता दें कि इस फिल्म के पहले दो पार्ट्स को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था. कंगना ने कहा कि अगर स्क्रिप्ट और प्रोजेक्ट में कुछ दम होता है तो वे जरूर चाहेंगी की तनु वेड्स मनु का एक और सीक्वल बने.