ग्वालियर /मध्यप्रदेश के ग्वालियर अंचल में जोरदार ओलावृष्टि और बरसात ने गेंहू और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार हुई जबरदस्त ओलाबारी ने किसानों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। समाचार लिखे जाने तक ओलावृष्टि और बारिश का क्रम जारी है। मौसम में आये इस परिवर्तन के कारण तापमान नीचे आने से एकबार पुनः वातावरण में ठंडक बढ़ गई है।
ग्वालियर अंचल में जोरदार ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को भारी नुकसान
RELATED ARTICLES