Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश का राजनीतिक ड्रामा - विधायक साहू लापता, डंग का इस्तीफा

मध्यप्रदेश का राजनीतिक ड्रामा – विधायक साहू लापता, डंग का इस्तीफा

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को कथित तौर पर अस्थिर करने के चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के परिजनों ने पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. शहर के टीटी नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 65 वर्षीय विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने उनके लापता होने की शिकायत आज दर्ज कराई है.

 

शिकायत के अनुसार दो मार्च की शाम से सिंह लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है. विधायक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दो मार्च की शाम पांच बजे भोपाल के मालवीय नगर स्थित अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे हैं.

 

बता दें कि पिछले दिनों राज्य के 10 विधायक गायब हो गए थे. कांग्रेस ने बीजेपी पर इन विधायकों को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया था. इनमें से छह विधायक वापस भोपाल लौट आए थे, चार विधायक अब भी भोपाल नहीं लौटे हैं.

 

विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दिया

 

मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया. डंग ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजा है. उनका आरोप है कि वे मंदसौर जिले के सुवासरा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं, मगर उनकी बात कोई मंत्री और अधिकारी नहीं सुन रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments