ग्वालियर / ग्वालियर अंचल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन का सिलसिला जोर पकड़ गया है पहले जागरूक नागरिक मंच की विशाल रैलियों के बाद अब विद्वत परिषद, विद्याभारती इसके समर्थन में खुलकर सामने आ गई है। इसी के चलते विद्वत परिषद,विद्याभारती इकाई ग्वालियर ने एक व्याख्यान का आयोजन किया है।
मुख्य बात यह है की इस व्याख्यान का विषय”वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय नागरिकता ” रखा गया है और इसमें देश के जानेमाने चिंतक राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति श्री धर्मध्वज पालीवाल करंगे जबकी मुख्य अथिति सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री शिरोमणि दुबे होंगे।
प्रेसवार्ता में विद्वत परिषद ने यह जानकारी देते हुए बताया की यह व्याख्यान शनिवार 25 जनवरी को शाम 5 बजे से चेम्बर ऑफ कॉमर्स अचलेश्वर मार्ग पर होगा। चर्चा के दौरान प्रोफेसर के के शर्मा, डॉ नीतेश शर्मा,सुधीर शर्मा आदि मौजूद थे।