भोपाल / इंदौर /ग्वालियर। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है। माफिया और अतिक्रमण के नाम पर गरीब जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि कांग्रेसियों के अतिक्रमणों की अनदेखी की जा रही है। इस तरह का भेदभाव बंद किया जाए और इसी के लिये आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सभी जिलों में प्रदेशव्यापी आंदोलन किये गए।
ग्वालियर में शेजवलकर के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
भा.ज.पा. ग्वालियर द्वारा आज ग्वालियर कलेक्ट्रेट का घेराव कर कमलनाथ सरकार को चेताना चाहती है कि माफिया के नाम पर आम जनता को परेशान करना बंद किया जाये।
कांग्रेस सरकार द्वारा भा.ज.पा. कार्यकर्ता को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से जो सरकारी जमीन को हथियाया जा रहा है उसमें सबसे ज्यादा अतिक्रमण कांग्रेसियों के द्वारा ही किया जा रहा है उक्त बात आज ग्वालियर सांसद श्री शेजवलकर ने कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कही।
श्री शेजवलकर ने कहा कि हमारी मांग है कि प्रदेश सरकार द्वारा जो माफियाओं की सूची तैयार की गई है उसे जनता के बीच सार्वजनिक करे यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर तैयार की जा रही अवैध अतिक्रमण अवैध कब्जों की सूचियां मुख्यमंत्री को सौपेंगी श्री शेजवलकर ने कहा कि हमारी मांग है कि इन लोगों पर कार्यवाही करे और गरीब जनता और कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने ज्ञापन का वाचन किया और अपर कलेक्टर किशोर कान्याल जी को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
आज ज्ञापन के अवसर पर पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, जिला महामंत्रीगण, कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, धीर सिंह तोमर, राकेश गुप्ता, सतीश सिकरवार, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा, राकेश खुराशिया, मधुसुदन भदौरिया, हरीसिंह तोमर, रीना सोलंकी, व्यंजना मिश्रा, विनती शर्मा, पवन कुमार सैन, आशीष अग्रवाल, जयेन्त शर्मा, रामप्रकाश परमार, चेतन मण्डलाेई, ब्रजमोहन शर्मा, प्रयाग तोमर, तिलकराज बेरी, रमेश सैन, विजय सक्सैना, विकास गिरि, मनीष राजौरिया, विनय जैन, दारा सिंह सैंगर, पप्पू बडौरी, त्रिलोक शर्मा, खुशबू गुप्ता, विवेक प्रताप चौहान, धर्मेन्द्र आर्य, परवेज खान, नूतन श्रीवास्तव, राघवेन्द्र तोमर, प्रतीक तिवारी, संजीव बोहरे, निखिल विजयवर्गीय, फैजलअली काजमी, निकुंज गुप्ता।
इंदौर में उग्र प्रदर्शन के बाद पूर्व लोकसभाध्यक्ष ताई सहित कई की गिरफ्तारी
इंदौर में भाजपाइयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा को प्रशासन ने केवल सभा करने की अनुमति दी थी, लेकिन प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव करने पर पुलिस ने पूर्व लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर मालिनी गौड, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला समेत 400 से ज्यादा भाजपाइयों को हिरासत में लेकर आजाद नगर स्थित अस्थाई जेल भेज दिया।