भाजपा महानगर के सभी मंडलों ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत
ग्वालियर 24, मई। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कोरोनॉ को लेकर भारत की छवि खराबकर भय का माहौल निर्मित करने और जनता एवँ किसानों को भृमित कर अराजकता का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के सभी मंडलों के 20 पुलिस थानों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
भाजपा ज़िला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने बताया कि कमलनाथ ने कोरोना को भारतीय वेरियंट बताया और वीडियो जारी कर इसका बयान दिया था जिसके बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों में मंडल स्तर पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया और उसी क्रम में ग्वालियर में रामकृष्ण मंडल , भगत सिंह मंडल , वीर सावरकर मंडल, दुर्गा दास मंडल, लक्ष्मीबाई मंडल, कोटेश्वर मंडल, हेमुकलानी मंडल, दीनदयाल उपाध्याय मंडल, विवेकानंद मंडल आदि में मंडल अध्यक्षों और मोर्चा के अध्यक्ष के नेतृत्व में शिकायत दर्ज कराई गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गण उमेश भदौरिया, हरिओम झा, जयंत शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, विकास गिरी, प्रयाग तोमर, सतीश साहू, मनोज मुटाटकर , मोर्चा अध्यक्ष गण विवेक चौहान, भरत दांतरे, धर्मेंद्र आर्य, परवेज खान, बलराम बघेल उपस्थित थे।
:-