Homeग्वालियर अंचलग्वालियर पहुंचे संघ प्रमुख, 554 से अधिक प्रचारकों के मंथन को लेकर...

ग्वालियर पहुंचे संघ प्रमुख, 554 से अधिक प्रचारकों के मंथन को लेकर केदारपुर में हलचल तेज

मथुरा / ग्वालियर /मथुरा  से संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह करीब 9 बजे  ग्वालियर के लिए रवाना हुए यहाँ वे 31अक्टूबर से 4 नवम्बर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग में शामिल होंगे समाचार लिखे जाने तक श्री भागवत के ग्वालियर पहुँचने की जानकारी है हालांकि आरएसएस ने सिधिवत रूप से मीडिया को इसकी कोई जानकारी प्रदान नहीं की है।

गौरतलब है कि परखम में पिछले 10 दिन से संघ के देशभर के पदाधिकारियों का जमावड़ा था। 25 और 26 अक्तूबर को संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक हुई थी। जिसमें संघ के सभी अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे थे। 25 अक्तूबर को भाजपा के महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी इस बैठक में मौजूद थे। 27 अक्तूबर को संघ के प्रांत प्रचारकों की बैठक हुई थी। सोमवार को संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई और इसके साथ ही समापन हो गया। मंगलवार सुबह नौ बजे मोहनभागवत यहां से ग्वालियर के लिए रवाना हो गये।

ग्वालियर में अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग 31अक्टूबर से 4 नवम्बर तक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रचारकों का वर्ग 31अक्टूबर से 4 नवम्बर 2024 तक, शुभ दीपावली पर्व पर ग्वालियर, मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहा है। इस वर्ग में देश भर से 31 विविध संगठन के कुल 554 प्रचारक सहभागी होनेवाले है। इस वर्ग का स्वरूप प्रशिक्षणात्मक रहेगा।

यह जानकारी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर ने प्रेस वक्तव्य में दीं उन्होंने बताया कि यह अखिल भारतीय वर्ग प्रति 4-5 वर्ष में एक बार आयोजित होता है।

 

वर्ग में  सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत , एवं सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले  सहित संघ के सभी सहसरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे।

वर्ग में अपेक्षित यह सभी कार्यकर्ता समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीयता के भाव से समाज हित में सक्रिय रहते हैं।यह मज़दूर, किसानों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक एवं ग्रामीण, वनवासी , शहरी क्षेत्र में कार्य पर चर्चा करेंगे ।

इस वर्ग में व्यक्तिगत कुशलक्षेम, व्यक्तिगत विकास, स्वाध्याय के साथ समाज जीवन के लिये आवश्यक कार्यों की चर्चा एवं परस्पर अनुभव सांझा किये जाते है। सभी अपने-अपने कार्य व अनुभवों का आदान-प्रदान करते हुए विस्तार से चर्चा करते हैं।

राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े मुद्दों दिव्यांगजनों , युवा एवं महिला सशक्तीकरण , स्वावलम्बन, सुरक्षा, जैविक कृषि, जल संधारण, पर्यावरण संरक्षण, घुमन्तु कार्य, व्यसन मुक्ति जैसे अन्यान्य विषयों पर निरंतर सक्रिय ये सभी कार्यकर्ता इस वर्ग में मंथन करेंगे।

बैठक स्थल केदारपुर में हलचल तेज 

ग्वालियर में अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग का आयोजन ग्वालियर शिवपुरी लिंक रोड स्थित केदारधाम स्वरस्वती शिशुमंदिर में 31से होने जा रहा है उधर मथुरा की अखिल भारतीय बैठक के बाद संघ के प्रथम श्रेणी के अधिकारियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह करीब 9 बजे यहां से ग्वालियर के लिए रवाना हुए इसी के साथ ग्वालियर में संघ कार्यालय से लेकर बैठक स्थल तक हलचल देखी जा रही है एक तरफ पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है वहीं विविध व्यवस्थाओं में लगे आरएसएस कार्यकर्त्ता पूरी तत्परता से जुटे हैं दीपावली जैसे बड़े त्यौहार के बावजूद सेकड़ों की संख्या में संघ स्वयंसेवक पूर्णकालिक रूप से घर छोड़कर बैठक की वयवस्थाओं में समय दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments