HomeBreakingग्वालियर में कोरोना विस्फोट चौबीस घण्टे में 60 से 120 हुए कोरोना...

ग्वालियर में कोरोना विस्फोट चौबीस घण्टे में 60 से 120 हुए कोरोना संक्रमित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिए निर्देश कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान आवश्यक सभी जिलों में कोरोना उपचार के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए प्रदेश में केवल रविवार को ही रहेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की

ग्वालियर / 31 मार्च 2021/ग्वालियर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जहां बीते रोज कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 60 थी वहीं मात्र चौबीस घण्टे के बाद प्रशासन द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट में संक्रमित मरीज दो गुने की रफ्तार से बढ़ते हुए 120 जा  पहुंचे हैं। इस तेजी से बढ़े मरीजों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है उधर शहरवासियों की चिंता भी बढ़ गई है। उधर प्रदेश में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सभी धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों, समुदायों, राजनीतिक दलों, जन अभियान परिषद, एनसीसी, एनएसएस आदि के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।

सभी जिलों में कोरोना के उपचार के लिए बिस्तरों की संख्या यथासंभव बढ़ाई जाए तथा उपचार की उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ हों।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रविवार को ही लॉक डाउन रहेगा। लॉक डाउन का समय जिलों की परिस्थिति अनुसार शनिवार को रात्रि 9 या 10 बजे से सोमवार को प्रातः 6 बजे तक रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जिलेवार समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

कोरोना संक्रमण में मध्यप्रदेश आठवें स्थान पर

कोरोना संक्रमण के मामले में तुलनात्मक रूप से देश में मध्यप्रदेश आठवें स्थान पर है। मध्यप्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 17 हज़ार 96 हैं और कोरोना संक्रमण की गत 7 दिनों की औसत पॉजिटिविटी रेट 8.9 प्रतिशत है।

महत्वपूर्ण निर्देश

• रंग पंचमी पर गेर, चल समारोह आदि नहीं होंगे।
• नियंत्रित संख्या में साप्ताहिक हाट बाजार लग सकेंगे।
• क्लब, पिकनिक स्पॉट आदि, जहाँ संक्रमण फैलने की आशंका रहती है, बंद रहेंगे।
• दुकानों के सामने गोले अनिवार्य। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर दुकानें सील भी की जा सकेंगी।
• मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना होगा।
• सरकारी दफ्तरों में भी मास्क लगाकर नहीं आने पर अधिकारी/ कर्मचारियों पर जुर्माना।
• महाराष्ट्र की सीमाएँ सील रहेंगी तथा महाराष्ट्र के लिए बसों का संचालन बंद रहेगा।
• कहीं भी कोई मेला आयोजित नहीं होगा।

भोपाल जिला प्रशासन की पहल

भोपाल में कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में बेड क्षमता 4 से 6 हजार है। भोपाल में अनेक धर्मगुरु सार्वजनिक तौर पर वेक्सीन लगवा चुके हैं, जिससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिली है। भोपाल में जहाँ दस हजार चालान हुए हैं, वहीं बिना मास्क के घूमने वालों की रोका-टोकी का कार्य भी हो रहा है।
इंदौर, भोपाल,जबलपुर, खरगोन पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन पर विशेष ध्यान दिया जाये। इन स्थानों पर कुछ माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर नियंत्रण करें। भोपाल में 498, इंदौर में 643, जबलपुर में 161 तथा खरगोन में कोरोना के 89 नए प्रकरण आए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments