Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में बांग्लादेश क्रिकेट मैच के विरोध में प्रधानमंत्री को भेजा खून...

ग्वालियर में बांग्लादेश क्रिकेट मैच के विरोध में प्रधानमंत्री को भेजा खून से लिखा पत्र 22 को पुतला दहन व धरना प्रदर्शन की घोषणा

22 अगस्त को दोपहर  तीन बजे सर्व हिन्दू समाज द्वारा बांग्लादेश का पुतला दहन करने की घोषणा

ग्वालियर में 6 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होने वाले टी20 क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग करते हुए आज फायर ब्रांड हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दल हिन्दू महासभा ने खून से लिखा पत्र प्रधानमंत्री को प्रेषित किया इसमें बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ग्वालियर मैच को रद्द करने की मांग के साथ लिखा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ कत्लेआम हो रहा है और मंदिर तोड़े जा रहे हैं हिंदू बहनों की इज्जत लूटी जा रही है ऐसे देश के साथ ग्वालियर की धरा पर क्रिकेट मैच खेलना हमें बर्दाश्त नहीं है अतः यहां किसी भी क़ीमत पर मैच नहीं होने दिया जाएगा।

पत्र में कहा गया कि ग्वालियर में बांग्लादेश के साथ प्रस्तावित मैच को किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। पत्र में मांग की गई  कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा हस्तक्षेप कर हिन्दूओं की सुरक्षा की जावें। बांग्लादेश से भारत का मैच रद्द किया जाए तथा भारत से बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाए। खून से पत्र लिखने वालों में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज , जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवा नेता निहाल सिंह सिरोजिया, कार्तिक शर्मा सहित अनेकों उपस्थित थे।
उन्होंने कहा है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो पहले संयुक्त नागरिक मोर्चा बनाकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा और उसके बावजूद बांग्लादेश टीम ग्वालियर आती है तो कालिख पोतकर तथा मैदान की पिच खोदकर मैच रोका जायेगा। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी हिंसाचार के खिलाफ देश के अनेक शहरों में प्रोटेस्ट हो रहे हैं और कई जगह माहौल भी बिगड़ा हुआ है ऐसे में यदि ग्वालियर का यह विरोध जन आंदोलन में परिवर्तित होता है तो तनाव बढ़ सकता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments