Homeग्वालियर अंचलग्वालियर में बेलगाम बदमाश , सुबह होते ही जिम संचालक को घर...

ग्वालियर में बेलगाम बदमाश , सुबह होते ही जिम संचालक को घर के बाहर गोलियों से भूना

ग्वालियर / ग्वालियर में गुंडे बदमाश किस कदर बेलगाम हो चले हैं इसका नमूना  एकबार फिर गुरुवार की सुबह होते ही सामने आया जब प्रातः घर के बाहर चहल कदमी करने निकले एक जिम संचालक को गोलियों से भूनकर बदमाश रफूचक्कर हो गए। गुरुवार को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गोलियों से भून कर जिम संचालक पप्पू राय  की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने नजदीक से 5-6 राउंड फायर  किये जिससे जिम संचालक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई । सुबह सुबह हत्या के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले जिम संचालक पप्पू राय की आज गुरुवार सुबह बुलेट सवार 4 बदमाशों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब जिम संचालक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे घर से कुछ दूर ही गए थे कि बुलेट पर सवार होकर 4 बदमाश आये और पप्पू राय पर निशाना लगाते हुए 5 से 6 राउंड फायर कर दिये।

घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार के लोग बाहर आये और घायल पप्पू राय को अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments