Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में भाजपा ने तेज की चुनाव तैयारी समीक्षा , अनुराग तथा...

ग्वालियर में भाजपा ने तेज की चुनाव तैयारी समीक्षा , अनुराग तथा अभय को बनाया विधानसभा पालक

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बीजेपी ने शहर की तीनों विधानसभाओं के पालकगण, मीडियाप्रभारी, चुनाव कार्यालय प्रभारी तथा विधि विभाग प्रभारी तथा सहप्रभारियों की घोषणा की है।

जिसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा में पालक समीक्षा गुप्ता,ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में पालक अनुराग बंसल तथा ग्वालियर विधानसभा में पालक अभय चौधरी,ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में मीडिया प्रभारी सतीश शाक्यवार, सहमीडिया प्रभारी राज भौंड, ग्वालियर पूर्व विधानसभा में मीडिया प्रभारी अजय द्विवेदी, सहमीडिया प्रभारी अनिल कौरव तथा ग्वालियर विधानसभा में मीडिया प्रभारी शैलेंंद्र सिकरवार, सहमीडिया प्रभारी सुल्तान सिंह किरार को बनाया गया है। चुनाव कार्यालय प्रभारी में रामेश्वर भदौरिया प्रभारी तथा नरेंद्र सिकरवार, गुलाब सिंह सेंगर, हरिओम झा एवं वीरेंद्र गुर्जर को सहप्रभारी बनाया है। इसीक्रम में विधि विभाग प्रभारी में अवधेश सिंह तोमर को प्रभारी,लोकेन्द्र सिंह चौहान, सुधा दुबे,उमा कुशवाह,अजीत सिंह भदौरिया को सहप्रभारी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments