Homeदेशउदभव उत्सव’ 2018 में आज से ग्वालियर में बिखरेंगे देश विदेश की कला...

उदभव उत्सव’ 2018 में आज से ग्वालियर में बिखरेंगे देश विदेश की कला व संस्कृति के रंग

मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में आज एक बार पुनः दुनियाभर की कला संगीत और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी,अवसर होगा   ’’ग्रीनवुड उदभव उत्सव’ 2018 का इसका आगाज 21 से  24 अक्टूबर तक उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में  किया जायेगा। इस अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में  श्री लंका, बुल्गारिया, टर्की सहित देश विदेश   के तकरीबन   1200 कलाकार हिस्सा लेंगे और अपने अपने देश,प्रदेश व् शहर की लोक संस्कृति से महानगरवासियों को अवगत कराएंगे।

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए इस आशय की जानकारी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने शनिवार को दी। डॉ. पांडे ने बताया की आयोजन का शुभारंभ रविवार की दोपहर 3 बजे मेडीकल आॅडोटोरियम से होगा। जहां विभिन्न देशों की संस्कृातिक विरासत का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागी थीम रोड से जीवाजी क्लब पहुंचेंगे। शुभारंभ अवसर पर भारत में उबजेकिस्तान के एंबेसडर फारहुड अर्ज़ियर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जबकि समारोह की अध्यक्षता स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के डिप्टी जनरल मैनेजर यू.दिनेश शानभाग करेंगे।  डॉ. पांडे के अनुसार भारत के अन्य प्रांतों के अलावा श्रीलंका , टर्की एवं बुल्गेरिया की टीमें इस अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। कुल 29 टीमें भाग लेंगी। पत्रकारवार्ता के दौरान सर्वप्रथम मेहमान देशों से आये कलाकारों से परिचय कराया गया। इसके बाद मेहमान कलाकार पत्रकारों से रूबरू हुए। श्रीलंका से आये कलाकारों ने इस महोत्सव को बेहद अहम बताते हुए कहा की उन्हें साल भर इसका इन्तजार रहता है। टर्की से आये कलाकारों का कहना है पर्यटन के लिहाज से भारत की ऐतिहासिक धरोहर उन्हें बहुत पसंद हैं। इस कम्पटीशन के बाद उनका दीदार करेंगे और बुल्गेरिया से आये कलाकारों का कहना है इस कम्पटीशन के माध्यम से नृत्य महोत्सव में शामिल अन्य देशों की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का उन्हें मौका मिलेगा।

यह होंगे कार्यक्रम

रविवार 21 अक्टूबर 3 बजे से देश विदेश के कलाकार मेडीकल ऑडीटोरियम से थीम रोड पर मार्चपास्ट करते हुए अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे,21 अक्टूबर को ही शाम 5 बजे जीवाजी क्लब में शुभारंभ कार्यक्रम होगा, 22 अक्टूबर को सुबह10 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टुरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट गोविंदपुरी में प्रतिभागी प्रथम राउंड का परफॉर्मेंस प्रस्तुत करेंगे फ़ायनल राउंड 23 अक्टूबर को 5 बजे से ग्रीनवुड स्कूल ऑडीटोरियम भिण्ड रोड पर होगा। समापन समारोह 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे से ABV-III TM मुरैना लिंक रोड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर डॉ. पांडे के अलावा संस्थान के सचिव दीपक तोमर और ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन गीता भदौरिया भी उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments