ग्वालियर के रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया व वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा नेग्भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह के साथ जनता का किया अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा
*- पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है*
*- ग्वालियर की जनता के अपार प्यार, स्नेह ने मन को गदगद कर दिया है*
*- ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है*


ग्वालियर/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य पार्टी नेताओं ने रोड शो किया इस दौरान शहर के मुख्य व्यापारिक केंद्र में शामिल लश्कर के तमाम बाजारों में मतदाताओं के साथ पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकलकर बीजेपी के समर्थन में अभिवादन किया। रोड शो जहां जहां से गुजरा सड़कों पर जमा भीड़ ने ढोल ताशों के साथ आतिशबाजी चलाकर माहौल भाजपामय कर दिया।
मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया व वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह भी साथ थे।
रोड शो में शामिल होने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। हर तरफ मोदीमय माहौल है। ग्वालियर की जनता का अपार स्नेह और प्यार पाकर मन गदगद हो गया है। जिस तरह से ग्वालियर के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद, स्नेह दिया है उससे यह बात तय हो गयी है कि इस बार ग्वालियर में भाजपा नया इतिहास बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से ही प्यार, स्नेह देती रही है और आगे भी जनता का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसी के भी विश्वास को कभी नहीं टूटने देगी और इसी तरह से विकास की गंगा लगातार बहती रहेगी। ग्वालियर की धरती वीरों, शूरवीरों की धरती है, जिस समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया था तो वे सबक सिखाने वाले वीरों ने ग्वालियर से ही उड़ान भरी थी।
रोड शो के दौरान ग्वालियर की सड़कें फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारों से गूंज उठी। रोड शो के दौरान रथ पर सवार पार्टी नेताओं का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ रथ पर सवार होकर प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री नारायण सिंह कुशवाह, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने जनता का अभिवादन किया।