HomeBreakingग्वालियर में मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई ठंड

ग्वालियर में मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई ठंड

ग्वालियर /शहर  व आसपास के ग्रामों में रविवार को  दोपहर बाद से देर रात तक   तेज बारिश ने त्यौहार का मजा किरकिरा कर दिया। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। सुबह से आसमान में बादल छाए थे। दोपहर करीब 1 बजे हल्की बारिश और 2 बजे से तेज बारिश हुई है। करीब रात तक चली है। रात तक 30 मिली बारिश दरज हुई है। रविवार को न्यूततम तापमान भी 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोगों को रात को ठंड का कम अहसास हुआ है। अगले 24 घंटों तक बारिश होने की संभावना है।।

अफगानिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ् जम्मू कश्मीर ऊपर से गुजर रहा है, जिससे वहां बर्फबारी की संभावना है, लेकिन इस कारण अंचल का मौसम प्रभावित हो गया है। शनिवार को दीपावली थी। रविवार को गोवर्धन पूजन हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे, जो दोपहर होते-होते बरस गए खबर लिखे जाने तक रात्रि 9.30 बजे जोरदार बारिश जारी है।

24 घंटे रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का यह मिजाज अगले 24 घंटे तक ऐसे ही बने रहने के आसार है। तीन दिन बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। अंचल में धुंध के साथ ठंड भी बढ़ेगी।

बीमारियों का खतरा

मौसम के बार-बार बदलने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश से वायरल डिसीज के बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments