अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला 25 नवम्बर को
ग्वालियर 21 नवम्बर 2025/ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस रोजगार मेले में प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ग्वालियर द्वारा युवाओं को स्वरोजगार प्रदाय करने के लिये ऋण प्रकरण तैयार किए जायेंगे।
ये कंपनियां आ रही हैं भर्ती करने
उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में विभिन्न कम्पनियां भाग ले रहीं हैं, इनमें क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, नौकरी फाई कॉम ग्वालियर, लू मैक्स प्राइवेट लिमिटेड मेरठ, डिफेंस मैनेजमेंट डेपलमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रायबरेली उ०प्र०, गरुण 24×7 सिक्योरिटी सर्विसेज ग्वालियर, जेबी. इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड इंदौर म०प्र०, हिन्दुस्तान ऑटो स्पेयर पार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ उ०प्र०, एस.बी.आई. इंश्योरेंस ग्वालियर, पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, डिलेवरी वेयर हाउस नोयड़ा, आर० डी० एम० पब्लिक कॉन्वेट स्कूल बरूआ ग्वालियर, इण्डों आटो कम्पोनेन्ट प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात, ब्लिकिट (ग्रेफर्स) प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, आई सेक्ट ग्वालियर, SIS टेनिंग सेंन्टर जवास, नीमच, जमुना आटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, एस० आर० एफ० प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, इंडियन एम्पलाइ एण्ड एम्पलायमेंट सॉल्यूशन एजेन्सी प्राइवेट लिमिटेड गुना, अग्निस्टोका टेक्नोलॉजी ग्वालियर, ए० एफ० मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, न्यू मैक्स मेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, रोकमेन इण्डस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड पंजाब/लुधयाणा आदि शामिल हैं।
इन पदों के लिये होगी भर्ती
रोजगार मेले में 18 वर्ष से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। नौकरी के लिये चयनित युवाओं को 10 हजार से 50 हजार रूपए तक वेतन देय होगा। इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एग्ज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, दूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर, ड्रायवर इत्यादि पदों की भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी।
यह दस्तावेज साथ में लाने होंगे
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।