Homeप्रमुख खबरेंदूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन...

दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल

गुवाहाटी 21 नवम्बर 2025/भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे.

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘’कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के ख़िलााफ़ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे.”

गिल को कोलकाता टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान शॉट खेलते हुए गर्दन में चोट लग गई थी. इससे उन्हें जकड़न हो गई थी. उन्हें अस्पताल ले गया था.

वह बीते बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना नहीं हुए थे जहां शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है.

गुरुवार को वह गुवाहाटी पहुंचे, लेकिन अब टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments