Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में विश्व रिकॉर्ड बनाने जुटने लगे बाबा जयगुरुदेव के भक्त

ग्वालियर में विश्व रिकॉर्ड बनाने जुटने लगे बाबा जयगुरुदेव के भक्त

बाबा जय गुरूदेव महाराज के भक्त ग्वालियर में 22 नवंबर को 2 विश्व रिकार्ड बनाएंगें, इसके लिए हजारों भक्तों का आगमन 21 नवंबर से यहां मैला मैदान में प्रारंभ हो जाएगा। इस विहंगम आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बाबा जय गुरूदेव महाराज के भक्तों को यहां संत उमाकांत महाराज 22 नवंबर को शाम 4 बजे मैला मैदान में सत्संग और नामदान कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। बाबा जय गुरूदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत महाराज के मार्गदर्शन में दुख निवारण का चलता-फिरता साधना शिविर का काफिला 21 नवंबर को ग्वालियर आ रहा है। इस काफिले में सैंकड़ों चारपहिया और दोपहिया वाहनों के साथ हजारों भक्त बीते 23 अक्टूबर को बाबा जय गुरूदेव उज्जैन से रवाना हुए। जिसका समापन 22 नवंबर को यहां होगा। इस काफिले में मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट, उत्तर प्रदेश के भक्त शामिल हैं।
बाबा जय गुरूदेव संगत के सदस्य डॉ. हरिराम शाक्य एवं अभय दीक्षित ने बताया कि काफिले में शामिल भक्तों के द्वारा शाकाहारी रहने तथा अन्य लोगों से शाकाहारी बनने के शपथ पत्र अनेक स्थानों पर भरवाएं गए है। इसके लिए शाकाहारी प्रचार और इसमें शामिल सैंकड़ों वाहनों के साथ-साथ शपथ-पत्र भरने के कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

संत उमाकांत महाराज से मिलेंगे भक्त
संत उमाकांत महाराज यहां मैला मैदान में भक्तों से मुखातिव होंगे और समाज में फैली हिंसा आपस में घटते प्रेम-विश्वास व अन्य कई विषयों के लेकर सत्संग में उद्बोधन देंगे। संत उमाकांत महाराज का मानना हैं कि सभी को कुछ न कुछ मिलता है, लेकिन किसको क्या मिला यह पाने वाला ही बता पाता हैं।

गोल्डन बुक की टीम आएगी
बाबा जय गुरूदेव महाराज के भक्तों द्वारा साधना शिविर के समापन पर बनाए जा रहे विश्व रिकार्ड को दर्ज करने के लिए गोल्डन बुक की टीम 22 नवंबर को ग्वालियर आएगी और यहां मैला मैदान में शाकाहार के प्रचार व शपथ-पत्रों की संख्या के आधार पर विश्व रिकार्ड को दर्ज करेगी, इस आयोजन के दौरान हजारों लोग मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments