कहा
*– सेवा, समरसता और परोपकार अग्रवाल समाज की पहचान
*– क्षमा मांगने में विनम्रता, क्षमा करने में आत्मबल*
*– क्षमावाणी आत्मशुद्धि और सद्भाव का पावन अवसर*
ग्वालियर 4 अक्टूबर 2026/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष ऊषा अग्रवाल ने रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। उन्होंने अग्रसेवा संस्थान की अग्रवाल जागरण वाहन रैली का शुभारंभ किया, सकल दिगंबर जैन समाज प्रबंध समिति, थाटीपुर तथा सकल जैन समाज, मामा का बाजार के क्षमावाणी कार्यक्रमों में शामिल हुए और रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस के 11वें शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में उतारें

अग्रवाल जागरण वाहन रैली का शुभारंभ करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी सेवा, समरसता, समानता, परिश्रम और लोककल्याण के महान संदेशवाहक थे। उनका जीवन हमें समाज के सुख-दुःख में सहभागी बनने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देता है। अग्रवाल समाज की उद्यमशीलता, कर्मठता और सेवा भावना ने व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा और परोपकार के क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वाहन रैली ने ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में समाज की एकता, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता समाज की एकजुटता और जीवंतता का परिचायक है। उन्होंने आह्वान किया कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को केवल स्मरण तक सीमित न रखते हुए सेवा को संस्कार, परोपकार को दायित्व और सामाजिक एकता को अपनी शक्ति बनाएं। वाहन रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मुन्नालाल गोयल, जीडीए के उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, संस्थान के अध्यक्ष श्री अजय कुमार जैन, महामंत्री श्री अशोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीराम गोयल, डॉ. अरविंद मित्तल, उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री रविशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री रवि गुप्ता, श्री अमित बंसल, श्रीमती नीलम गर्ग, श्री विपिन खेतान, श्री एस.एस. अग्रवाल, श्री हरिशंकर अग्रवाल, सुश्री भारती अग्रवाल, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती माया गोयल सहित संस्थान के पदाधिकारीगण, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
*क्षमावाणी आत्मशुद्धि और सद्भाव का पावन अवसर*

थाटीपुर में गुलाबचंद जी की बगिया स्थित मंदिर में आयोजित क्षमावाणी एवं समाधि कार्यक्रम तथा मामा का बाजार के क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह में शामिल होकर श्री अग्रवाल ने उत्तम क्षमा का भाव प्रकट किया और मन, वचन एवं कर्म से हुई ज्ञात-अज्ञात भूलों के लिए क्षमायाचना की। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन के अहिंसा, अनेकांत, अपरिग्रह और क्षमा जैसे सिद्धांत मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा देते हैं। क्षमा केवल संस्कार नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आत्मविजय का मार्ग है। उन्होंने कहा, “क्षमा मांगना साहस है और क्षमा करना उससे भी बड़ा साहस है। क्षमा केवल बीती हुई भूलों को भूलना नहीं, बल्कि संबंधों को नई शुरुआत देना है। विचारों में भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन उसे मनभेद में बदलना आवश्यक नहीं है। “विचार अलग हों, लेकिन हृदय जुड़े रहें; मतभेद हों, लेकिन मनभेद न हों; संवाद में दृढ़ता हो, लेकिन व्यवहार में विनम्रता हो। सकल दिगंबर जैन समाज प्रबंध समिति, थाटीपुर के क्षमावाणी कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री जयकुमार जैन, श्री पारस जैन, श्री वीरेंद्र कुमार शास्त्री, श्री वीरेंद्र कुमार गोयल, श्री नरेंद्र जैन, श्री धर्मचंद्र जैन, श्री महावीर प्रसाद जैन एवं श्री रज्जन जैन सहित समाज के वरिष्ठजन एवं देवियों-सज्जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं सकल जैन समाज, मामा का बाजार के कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री आरसी जैन, संस्था अध्यक्ष श्री अनंत कुमार जैन, महामंत्री श्री डी.के. जैन, श्री अमित बंसल, कोषाध्यक्ष श्री नीरज जैन, श्री राजू जैन, श्री बसंत जैन, श्री दिनेश जैन, श्रीराम चरणलाल जैन, श्री जगदीश चन्द्र जैन, श्री संजीव जैन सहित समाज के वरिष्ठजन एवं देवियों-सज्जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पद प्रतिष्ठा नहीं, सेवा और दायित्व का माध्यम है

रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस के 11वें शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा कि रोटरी की पहचान सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की वैश्विक भावना से है। इसका मूल विचार “Service Above Self” अर्थात स्वयं से ऊपर सेवा करना है। शपथ ग्रहण केवल पदभार संभालने का अवसर नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियां स्वीकार करने और समाज के प्रति नए संकल्प लेने की शुरुआत है। संस्था की वास्तविक शक्ति पदों में नहीं, बल्कि सदस्यों की निष्ठा, टीम भावना और सामूहिक संकल्प में होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अनुराग कुमार जी एवं पूरी नई टीम को शुभकामनाएं दीं तथा निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन विजय राजपूत जी और उनकी टीम के कार्यकाल के लिए बधाई दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस के निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन श्री विजय राजपूत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन श्री अनुराग कुमार, सचिव रोटेरियन श्री संजय श्रीवास्तव, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री चन्द्रप्रकाश खण्डेलवाल, श्री विजय खण्डेलवाल, डॉ. प्रदीप पाराशर, श्री राहुल श्रीवास्तव, श्री धर्मेन्द्र जैन एवं श्री अनुराग कुशवाह सहित संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे