Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ गुरुवार को तोमर करेंगे 

ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ गुरुवार को तोमर करेंगे 

ग्श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला का शुभारंभ समारोह 4 जनवरी गुरुवार को शाम  5 बजे मेला परिसर स्थित कलामंदिर रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा।
  केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
समारोह में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह एवं उच्च शिक्षा एवं जन शिकायत मंत्री जयभान सिंह पवैया विशिष्ट अतिथि होंगे।
जबकि महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायकद्वय नारायण सिंह कुशवाह एवं भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा सिंह यादव, राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालेंदु शुक्ल, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी तथा विशेष क्षेत्र प्राधिकरण साडा के अध्यक्ष राकेश  जादौन अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव  शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर मेले के एप का भी लोकार्पण करेंगे। इस एप के जरिए सैलानी व आमजन द्वारा मेले की जानकारी चंद मिनटों में हासिल की जा सकेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments