Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर व्यापार मेले में स्मार्ट सिटी प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार

ग्वालियर व्यापार मेले में स्मार्ट सिटी प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार

 

विरासत का संरक्षण और विकास का दर्पण थीम पर स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई थी, ग्वालियर व्यापार मेले में प्रदर्शनी

ग्वालियर दिनांक 28 फरवरी 2019- श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर विरासत का संरक्षण और विकास का दर्पण थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई थी। स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में बडी संख्या में सैलानियों ने स्मार्ट सिटी के कार्य देखे और उनकी सराहना की। इसी के चलते शासकीय प्रदर्शनी सेक्टर में स्मार्ट सिटी की प्रदर्शनी को मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं विधायक श्री मुन्ना लाल गोयल द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्मार्ट सिटी के मुख्य वित्त अधिकारी श्री अभय गुप्ता ने प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महीप तेजस्वी के निर्देशन में ग्वालियर व्यापार मेले में पहली बार स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। शासकीय प्रदर्शनी सेक्टर में स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही शहर विकास की आगामी योजनाओं को भी दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सैलानियों को स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दी गई। तो वहीं लाइव डेमो के द्वारा विकास कार्यो को समझाया गया।

प्रदर्शनी में लाइव डेमो के माध्यम से पब्लिक बाइक शेयरिंग सहित स्मार्ट क्लासेज जैसे विकास कार्यों को आमजनों को दिखाया गया। इसके साथ ही स्मार्ट पार्क, स्मार्ट साइनेज, स्मार्ट पार्किंग सहित विभिन्न विकास कार्यों की झलक दिखाई गई। प्रदर्शनी में एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया। जो युवाओं की पहली पसंद रहा। इस सेल्फी पॉइंट पर बडी संख्या में सैलानियों द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते हुए सेल्फी ली गई जो कि काफी चर्चा में रही। प्रदर्शनी के माध्यम से स्वच्छता अभियान सहित आमजन को सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

ग्वालियर व्यापार मेले में स्मार्ट सिटी की प्रदर्शनी को मिले प्रथम पुरस्कार को लेकर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महीप तेजस्वी ने सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से अपेक्षा की कि इसी प्रकार सहयोग प्रदान करते रहे, जिससे ग्वालियर शहर को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर किया जा सके।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments