Homeग्वालियर अंचलघोषवादकों का पथसंचलन 26 को 28 को केदारपुर में होगा डॉ भागवत...

घोषवादकों का पथसंचलन 26 को 28 को केदारपुर में होगा डॉ भागवत का सम्बोधन

ग्वालियर /ग्वालियर में लगने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वर साधक संगम में भाग लेने वाले  घोष वादकों का पथसंचलन 26 नवम्बर को निकाला जाएगा । इससे एक दिन  पूर्व ग्वालियर में मध्यभारत प्रांत का स्वर साधक संगम शिविर प्रारंभ होगा जिसमें संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत विशेष रूप से शिविरार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत का चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) 25 नवंबर से सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर शिवपुरी लिंक रोड, ग्वालियर पर होगा। घोष शिविर में शामिल होने वाले घोष वादकों का शनिवार को मध्यभारत प्रांत के 31 जिलों में एक साथ चयन प्रक्रिया  सम्पन्न  हुई जिसमें 550 घोष वादकों का चयन किया गया। इन सभी स्वयंसेवकों को स्वर साधक संगम में शामिल होने के लिए प्रवेशिका दी गई है।
चार दिवसीय स्वर साधक संगम में भाग लेने वाले  स्वयंसेवक जहां कड़े अभ्यास में जुटे हैं वहीं शिविर स्थल केदारपुर स्वरस्वती शिशु मंदिर में तैयारियां जोर शोर से चल रही  हैं।
पथ संचलन में गूजेंगी घोष धुन
25 नवम्बर से प्रारंभ हो रहे स्वरसाधक संगम के अंतर्गत 26 नवम्बर को समस्त शिविरार्थी फूलबाग के समीप स्थित वीरांगना समाधि स्थल पर एकत्रित होंगे और यहां से पथसंचलन प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नदी द्वार स्वरस्वती शिशु मंदिर पर समाप्त होगा।
केदारपुर में होगा सरसंघचालक डॉ भागवत का सम्बोधन
स्वरसाधक संगम शिविर  शिविर की शुरुआत 25  से होगी और 28 नवम्बर को प्रगट कार्यक्रम के साथ शिविर का समापन होगा। सांय आयोजित इस आयोजन में शिविरार्थी घोष वादक अपनी कला का आमंत्रित जनों की उपस्थिति में प्रदर्शन करेंगे । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का सम्बोधन भी होगा। उक्त शिविर में घोष वादकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत जी का मार्गदर्षन प्राप्त होगा। तीन दिवसीय प्रवास डाॅ. भागवत 26 नवंबर को रात्रि में ग्वालियर आएंगेे और 28 नवंबर तक ग्वाालियर में रहेंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments