Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने की धमकी देने वाले MLA...

मध्य प्रदेश में कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने की धमकी देने वाले MLA के बंगले पर दिग्विजय की 24 को रामधुन, बीजेपी ने कहा इच्छाधारी रामभक्त

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का क्षेत्र की जनता के बीच कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने का दिया गया कथित बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उनके खिलाफ रामधुन करने के बयान से भाजपा नेताओं का उन्हें साथ भी मिल गया है। भाजपा ने दिग्विजय सिंह को इच्छाधारी रामभक्त करार दिया है। मगर कांग्रेस की ओर से भी पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने शर्मा को चुनौती दे डाली है और कहा है कि वे रविवार को कलखेड़ा जा रहे हैं, मां का दूध पिया है तो वे सामने आ जाएं।

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पिछले दिनों कलखेड़ा में सभा को संबोधित किया था। बताया जा रहा है कि उसमें उन्होंने कांग्रेसियों पर गुस्सा उतारा था और कहा कि अगर कोई कांग्रेसी आ जाए तो उसके घुटने तोड़ दो। इसके बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनकी चुनौती को स्वीकार करते हुए एक घंटे तक उनके घर के सामने रामधुन करने के आंदोलन का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेसी हैं और किसी की ताकत हो तो उनके घुटने तोड़ दे। दिग्विजय सिंह का साथ दिया है पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने और उन्होंने शर्मा को चुनौती दी है कि वे रविवार को कलखेड़ा जा रहे हैं।

दिग्विजय के सामने आते ही भाजपा का हमला
दिग्विजय सिंह के रामधुन करने की घोषणा पर भाजपा नेताओं ने उन पर हमले शुरू कर दिए। वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि सलमान खुर्शीद की जिस विवादित किताब में हिंदू संगठन की तुलना बोको हरम व आईएसआईएस की गई है, उसके विमोचन में दिग्विजय सिंह साक्षी बने थे, वे राम का स्मरण करेंगे। यह दोनों भावनाएं मेल नहीं खा रही हैं।

लोकेंद्र सिंह ने कहा राम लाएं छुरी घर छोड़ आएं

यशपाल सिंह के इस ट्वीट पर रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि वे धन्य हो गए हैं  कि उनकी वजह से दिग्विजय सिंह का श्रीराम का भजन करेंगे। यह इतिहास के पन्नो में दर्ज होगा। वे दिग्विजय सिंह को रामचरित मानस की एक प्रति भी भेंट करें। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र सिंह को इच्छाधारी रामभक्त कह दिया। सिंह यहीं नहीं रुके बल्कि उनसे कह दिया कि वे शर्मा के यहां मुंह में राम तो लाएं लेकिन बगल में छुरी को घर ही छोड़कर आएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments