Homeदेशएक घंटे बाद नामीबिया से विशेष विमान द्वारा ग्वालियर एयरपोर्ट की...

एक घंटे बाद नामीबिया से विशेष विमान द्वारा ग्वालियर एयरपोर्ट की ओर उड़ान भरेंगे चीते शनिवार सुबह 6 बजे उतरेगा विमान

नामीबिया से चीताें काे भारत लाने की तैयारी शुरू हाे गई है। आज चीताें काे विशेष विमान से भारत के लिए रवाना किया जाना है । देश में टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाने वाले मध्य प्रदेश इन चीतों के आने बाद चीता स्टेट भी बन जाएगा।

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आने वाले चीतों के इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे भारतीय वन्यप्राणी संस्थान के डीन डा. वायएस झाला के नेतृत्व में 8 चीते विशेष विमान बी 747 से नामीबिया से ग्वालियर के एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। चीतों को लेकर विशेष विमान शनिवार सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा। यहां चीतों के पिंजरों को बाहर निकालकर विशेषज्ञ रूटीन चेकअप करेंगे। 7.10 मिनट पर हेलीकाप्टर चीतों को लेकर 7.30 बजे तक कूनो नेशनल पार्क में पहुंच जाएगा। पहले नामीबिया से चीते लेकर आने वाले विशेष विमान जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाले था, लेकिन गुरुवार को अचानक प्लान में बदलाव किया गया है। अतिरिक्त वन महानिदेशक (प्रोजेक्ट टाइगर) और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) के सदस्य सचिव डा. एसपी यादव के अनुसार विशेष विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरेगा। ग्वालियर से कूनो की दूरी कम है। इसलिए वहां उतारने की प्लानिंग है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 17 सितंबर काे अपने जन्मदिन पर श्याेपुर में कूनाे नेशनल पार्क में चीताें काे छोड़ेंगे।

चीता परियोजना का शुभारंभ करने 17 सितंबर (अपने जन्म दिवस) को श्योपुर जिले के कूनो पालपुर नेशनल पार्क आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10:45 बजे तीन बाक्स खोलकर चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे।मोदी आधा घंटा पार्क में रहेंगे। चीता मित्र दल के दो सदस्यों से बात करेंगे और दोपहर 12 बजे कराहल तहसील मुख्यालय पर आयोजित महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चार कौशल केंद्रों का उद्घाटन भी करेंगे, जो विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए काम करेंगे। बड़े मांसाहारी वन्यप्राणी की पुर्नुस्‍थपना की यह दुनिया की पहली परियोजना है। जिन चीतों को पार्क के क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा जाएगा, वे नामीबिया से लाए जा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments