मुरैना 28 फरवरी 2021/ चंबल नदी के उसेथघाट पर 700 मीटर लंबे, 12 मीटर चैड़े और 90 करोड़ रूपये की लागत से पुल निर्माण का 3 वर्षो में पूर्ण होगा। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल किनारे उसेद घाट पर संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन का अवरोध अब समाप्त हो जाएगा, क्योंकि उसैदघाट पुल की मांग बहुत समय से चली आ रही थी। पुल के बनने से आपसी रिस्तेदारियां बनेंगी और व्यापार करना भी सुविधा जनक होगा। इस कार्य में कई कारणों से विलंब हुआ, लेकिन अब शुभ घड़ी आ गई है। क्योंकि काम सगुन से शुरू ना हो तो बाधाएं बहुत आती है। कार्यक्रम के अवसर पर अम्बाह विधायक श्री कमेलश जाटव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक पति श्री राजार्धमन सिंह, मुरैना भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्री बंशीलाल, कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, ब्रिज काॅर्पोरेशन के मोहर सिंह जौदान, एसडीओपी श्री चैहान, समाजेसवी श्री केदार सिंह यादव, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री प्यारे सिंह तोमर, श्री दिनेश जैन, श्रीमती शर्मा कंचन चैहान सहित वाह विधानसभा क्षेत्र और अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
12 मीटर चौड़ा व 700 मीटर लम्बा होगा पुल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि उसैदघाट पुल की लंबाई 700 मीटर, चैड़ाई 12 मीटर और पुल की ऊंचाई 25 मीटर रहेगी। जबकि फाउडेंशन की गहराई 49 मीटर की रहेगी। नदी में जल स्तर बढ़ने से पुल की ऊंचाई अधिक रहे। इसके लिये आवश्यक बिन्दुओं पर ध्यान रखते हुये उच्च स्तरीय निर्माण किया जायेगा। यह पुल फरवरी 2026 तक गुजरात सोना बिल्डर्स द्वारा बनाकर तैयार किया जायेगा।
बचपन की यादों में खोए तोमर
कार्यक्रम में मंत्री श्री तोमर ने अपने बचपन की स्मृतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं अपने परिजनों के साथ पिनाहट बाजार जाता था तब से ही पिनाहट के इस चंबल घाट पर पुल की जरूरत महसूस होती थी और अब जब मैं राजनीतिक स्थिति में आया कुछ प्रयास इस दिशा में किए विभिन्न विभागों से इसकी जानकारी ली तो पता चला कि 2 प्रांतों के बीच एनओसी का मिलना बाधा उत्पन्न हो रही थी। श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा श्री राजार्धमन सिंह के विशेष प्रयासों का भी जिक्र किया और कहा कि इस तरफ से हम प्रयास कर रहे थे तो उधर उत्तर प्रदेश से भदावर महाराज के प्रयास भी जी तोड़ थे ।
केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले वासियों को उन्नत कृषि से जुड़ने का आवाहन करते हुए कहा कि परंपरागत कृषि की दृष्टि से यह जिला संभल और संपन्न है, लेकिन इसको और संपन्न बनाया जा सकता है। उन्नत कृषि और फूड प्रोसेसिंग का लाभ मुरैना जिले को भरपूर मिले, इसके लिए हमने जिला प्रशासन से बात की है और हमारे जिले के किसान और जिला प्रशासन मिलकर इसका भरपूर लाभ लें।
उन्नत कृषि के प्रोसेस को समझने के लिए जिले में कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज उन्नत कृषि को समझने वाले अनेक युवा लाखों की नौकरी छोड़कर खेती की ओर बढ़ रहे है, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार खाद बीज जैविक खाद और विभिन्न पायदान ऊपर आर्थिक मदद कर रही है। हमें यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि हमारी खेती देश के विकास में अग्रणी या भूमिका अदा करती है और करेगी। लेकिन मैं अपने जिले वासियों का आवाहन करता हूं कि वह उन्नत खेती की ओर बढ़े खेती को लाभ प्रद बनाने की दिशा में प्रशिक्षण प्राप्त कर और तेजी से कार्य करें। उन्नत खेती का लाभ छोटे किसानों को मिलेगा शासन की अधिकांश योजनाएं छोटे किसानों तक नहीं पहुंच पाती और ऐसी छोटे किसानों की संख्या 86 प्रतिशत से भी अधिक है। हम इन सभी किसानों को नवीन तकनीकी से जोड़ने गांव-गांव में प्रोसेसिंग पैकिंग और कृषि उत्पाद संगठन के माध्यम से जागरूक करने का काम करेंगे।
पोरसा ब्लॉक स्मार्ट ब्लॉकों में शामिल
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया कि प्रदेश में मात्र 20 ब्लॉक स्मार्ट ब्लॉक बनाए जा रहे हैं उनमें पोरसा ब्लॉक का नाम भी शामिल है इसके लिए विभिन्न योजनाएं हैं जिनको किसानों तक पहुंचाया जाएगा। स्मार्ट ब्लाॅक बनने से छोटे किसान अपने खेत की बाउण्डरी कराकर लाभ उठा सकेेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नामांतरण ना होने की समस्या उनके संज्ञान में आई है, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर से बात की है कि किसी भी व्यक्ति को नामांतरण में परेशानी नहीं आनी चाहिए किसी का भी नामांतरण केस पेंडिंग नहीं होना चाहिए।
शेष बचे बाजरा की होगी खरीदी
मंत्री श्री तोमर ने मंच से किसानों को राहत देते हुए कहा कि वैसे हमने बाजरा की खरीदी मैं भरपूर समय दिया है, फिर भी कुछ लोगों का बाजरा अगर रह गया है तो वह बाजरा भी सरकारी रेट पर 2150 रुपए में खरीदा जाएगा और उसका पेमेंट किया जाएगा।
वाह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री राजार्धमन सिंह ने कहा है कि उसैदघाट पुल में बड़े लंबे समय से बनने का रोड़ा पड़ा हुआ था, किन्तु केन्द्र में महत्वपूर्ण पद पर मुरैना का नेतृत्व कर रहे केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के अथक प्रयास से उसैदघाट पुल के निर्माण का रोडा अब समाप्त हो गया है। अब यह पुल 3 साल में बनकर तैयार होगा। अम्बाह विधायक श्री कमलेश जाटव ने कहा कि उप चुनाव में 2020 में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने इस क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया था कि उसैदघाट पुल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। अब इस कार्य में किसी भी प्रकार की बाधायें नहीं आयेंगी। आज उसी का परिणाम है कि हम और आपके बीच इस उसैदघाट पुल का पुर्न निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।