Homeदेशचित्रभारती फ़िल्म महोत्सव में आएंगी फ़िल्म जगत की नामचीन हस्तियां, शुभारंभ 21...

चित्रभारती फ़िल्म महोत्सव में आएंगी फ़िल्म जगत की नामचीन हस्तियां, शुभारंभ 21 फरवरी को

21,22,23 फरवरी को अहमदाबाद में होगा तृतीय चित्र भारती फिल्मोत्सव

भारतीय चित्र साधना द्वारा तृतीय चित्र भारती फिल्मोत्सव का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा। प्रत्येक दो वर्ष में चित्र भारती फिल्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। तृतीय चित्र भारती फिल्मोत्सव 21 से 23 फरवरी, 2020 में अहमदाबाद में होगा।

अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय के सभागार में 21 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे फिल्मोत्सव का उदघाटन समारोह होगा। समारोह के मुख्य अतिथि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सुभाष घई, प्रसून जोशी, किरण शांताराम, सीमा विश्वास भारतीय चित्र साधना के सचिव राकेश मित्तल तथा अजित शाह होंगे।

भारतीय चित्र साधना के राष्ट्रीय सचिव श्री राकेश मित्तल ने  कहा कि सिनेमा में भारतीयता को प्रोत्साहन देने का भारतीय चित्र साधना का प्रयास सराहनीय है। अभी हम पश्चिम का अनुसरण कर रहे हैं, उन्हीं को कॉपी कर फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। जबकि हमारे देश में हजारों अनकही कहानियां हैं, जिन पर काम नहीं हुआ है। आवश्यकता है कि इन कहानियों, भारत व भारतीय संस्कृति, व सामाजिक संदेश को मनोरंजक तरीके से आम आदमी तक पहुंचाया जाए। सिनेमा के माध्यम से भारत व भारतीयता को बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य है।

चित्र भारती में प्रांत सह संयोजक श्री दिनेश चाकनकरने कहा किभारतीय चित्र साधना’ सिर्फ संस्था नहीं, बल्कि एक अनुष्ठान है। जिसका उद्देश्य वर्तमान तथा आने वाले पीढ़ी के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहां वह दुनिया के सबसे प्रभावशाली माध्यम सिनेमा के जरिये अपनी भावनाओं और रचनात्मकता को सही स्वरूप में अभिव्यक्त कर सके।

फिल्मों से धीरे-धीरे भारतीयता समाप्त होती जा रही है, चित्र भारती का उद्देश्य है कि भारतीय फिल्मों में भारतीयता को पुर्नस्थापित किया जाए। विश्व को देने के लिए, दिखाने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है वो चीजें समय के साथ विलुप्त होती जा रही हैं। आने वाला समय शॉर्ट फिल्मों का है क्योंकि लोगों के पास समय कम होता जा रहा है, स्मार्ट फोन और लैपटॉप आने के कारण तीन घंटे थियेटर में व्यतीत करने की जगह फोन या लैपटाप पर फिल्म देखें। इसलिए हमारा फोकस शॉर्ट फिल्मों पर है। छोटे रूप में आपका विजन स्पष्ट होता है तो एक अच्छा फिल्म मेकर बनने की दिशा में यह बड़ा कदम होगा।

प्रथम चित्र भारती फिल्मोत्सव 26 से 28 फरवरी 2016 को इंदौर में हुआ था, इसमें 8 राज्यों से 309 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इसी कड़ी में दूसरा चित्र भारती फिल्मोत्सव 19 से 21 फरवरी, 2018 को नई दिल्ली के सीरीफोर्ट सभागार में संपन्न हुआ. तीसरे फिल्मोत्सव का आयोजन अहमदाबाद में किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments