भारत की कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान ने खुद को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ब्लैकलिस्ट सूची में जाने से बचा लिया है।चीन की मदद के चलते पाकिस्तान खुद कोएफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बनाए रखने में सफल रहा है। सूत्रों का कहना है कि एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ‘ग्रे सूची’ में बरकरार रखने का फैसला किया है। हालांकि पाकिस्तान को आतंक के वित्त पोषण पर एफएटीएफ से कड़ी चेतावनी मिली है और इस पर पूर्ण लगाम लगाने को कहा गया है। पाकिस्तान को जून तक का वक्त दिया गया है।
चीन के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है, ‘पाकिस्तान की सरकार ने आतंकवादी संगठनों को पहुंचाई जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगाने में काफी प्रयास किए हैं, जिसे पेरिस में हुई बैठक में FATF के अधिकांश सदस्यों द्वारा मान्यता दी गई है। चीन और अन्य देश इस क्षेत्र में पाकिस्तान को सहायता देना जारी रखेंगे।’