Homeप्रमुख खबरेंचुनाव आयोग : चुनावी मौसम में सोशल मीडिया का दुरुपयोग डाल सकता...

चुनाव आयोग : चुनावी मौसम में सोशल मीडिया का दुरुपयोग डाल सकता है परेशानी में

भोपाल : सोमवार, अप्रैल 1, 2019, 20:23 IST

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान निर्वाचन संबंधी कानूनों तथा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी मामलों पर निगरानी के लिये विशेष निर्देश प्रसारित किये गये हैं।

आदर्श आचरण संहिता का पालन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे यू-ट्यूब, फेसबुक एवं ट्वीटर पर भी किया जाना वैधानिक रूप से आवश्यक है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक न्यूज, गलत अथवा झूठा समाचार एवं सूचनाएँ, घृणास्पद भाषण के माध्यम से आचरण संहिता का उल्लंघन संबंधी मामलों  पर निगरानी के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी कंटेन्ट के संबंध में यदि आचरण संहिता के उल्लंघन का कोई मामला प्रकाश में आता है, तो संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के कार्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी को यह जानकारी प्रेषित करेंगे। मामले की पुष्टि होने के पश्चात उसे भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा, जहाँ नियुक्त नोडल अधिकारी संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफार्म के प्रमुख से उक्त कन्टेन्ट की पुष्टि करायेंगे। मामला सही पाये जाने पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments