Homeप्रमुख खबरेंछात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP का ग्वालियर में जोरदार प्रदर्शन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP का ग्वालियर में जोरदार प्रदर्शन

ABVP ग्वालियर महानगरके द्वारा छात्र संघ चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की सरकार के खिलाफ चेतकपुरी चौराहे पर कई घन्टो तक चक्काजाम एवं जोरदार प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी।उल्लेखनीय है कि जिस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नामक छात्र संगठन ने आज शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर गिराफ्तारियाँ दीं हैं वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बद्ध है। यह छात्र संगठन पिछले कई वर्षों से मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग करता रहा है। आज के उग्र प्रदर्शन को देख ऐसा प्रतीत होता है कि ABVP ने इस आंदोलन को तेज करने का मन बना लिया है ।आज किये प्रदर्शन के दौरान जहां छात्रों ने खुलेआम सड़कों पर
शिवराज सरकार होश में आओ – होश में आओ के नारे  बुलन्द किये वहीं यह जानतेे हुुुए भी कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सम्बंध आरएसएस से है फिर भी इनको गिरफ्तार करने के आदेश प्रशासन ने दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments