Homeदेशअब यशवंत सिन्हा को भाजपा की धमकी

अब यशवंत सिन्हा को भाजपा की धमकी

भाजपा ने अटल सरकार में वित्त मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को खुली धमकी दी है। भाजपा ने कहा है कि उनकी प्रताडि़त करने वाली गतिविधियां सहनशीलता की सीमाओं के पार जा रही हैं। हालांकि भाजपा ने यह नहीं बताया कि यदि यशवंत सिन्हा नहीं रुके तो भाजपा क्या करेगी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने धमकी देने के लिए प्रवक्ता अनिल बलुनी को मीडिया के सामने भेजा था। बलुनी ने गुरुवार को कहा कि अब पता चला कि उन्हें अर्थशास्त्र का ज्ञान कहां से मिला। सिन्हा पूर्व की भ्रष्ट और गरीब विरोधी संप्रग सरकार का बिना पेंदी वाला समर्थक बन गए हैं और उन्होंने कांग्रेस में नया दोस्त तलाश लिया ह
भाजपा ने गुरुवार को सिन्हा को चेतावनी भी दी है। बलुनी ने कहा है कि उनकी प्रताडि़त करने वाली गतिविधियां सहनशीलता की सीमाओं के पार जा रही हैं। बलुनी ने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब का हवाला दिया। कहा कि अब यह साफ हो गया है कि उन्होंने अर्थव्यवस्था पर कहां से ज्ञान जुटाया है। एक कांग्रेस नेता के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी से पता चलता है कि उनकी अर्थव्यवस्था को कौन प्रभावित कर रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
इससे पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि कुछ लोग 80 की उम्र में भी नौकरी का आवेदन लगा रहे हैं। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों इशारों में उन्हे महाभारत में कर्ण के सारथी शल्य की तरह निराशा फैलाने वाला व्यक्ति करार दिया था। सिन्हा ने इसके जवाब में कहा है कि वह भीष्म पितामह के जैसे नहीं हैं जो अर्थव्यवस्था का चीरहरण होते देख चुप बैठे रहेंगे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments