Homeप्रमुख खबरेंजनक सिंह सिसोदिया को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, रोपा...

जनक सिंह सिसोदिया को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, रोपा पौधा

ग्वालियर /राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया के पिताजी श्री जनक सिंह सिसोदिया उपाख्य जगन्नाथदास के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उनके पैतृक गांव बाकन्दा, किरावली जिला आगरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी पुण्य स्मृति में समाधि स्थल पर पौधरोपण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रविवार को शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने भी पौधा रोपकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचारक प्रमुख जगदीश प्रसाद जी, अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख डॉ.दिनेश जी, विद्या भारती के अभा सह संगठन मंत्रीद्वय श्रीराम आरावकर, यतीन्द्र कुमार शर्मा, विद्या भारती मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश माहेश्वरी, सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल, विज्ञान भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अंकित जायसवाल, भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, लाल सिंह आर्य, रामनिवास रावत, ओपीएस भदौरिया, घनश्याम पिरोनिया, विजय दुबे, शैलेंद्र शर्मा, जयप्रकाश राजौरिया, कमल माखीजानी, मधुसूदन भदौरिया, सूबेदार रजौधा के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रामबाबू हरित, आगरा के पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य आदि ने भी स्व.जनक सिंह सिसोदिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments