Homeप्रमुख खबरेंजनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों समाजसेवियों ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों समाजसेवियों ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में बारह वर्ष पूरे होने पर जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री निवास में सुबह से ही नागरिकों का पहुंचना शुरू हो गया था। गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ते देकर और मालाएं पहनाकर अभिनन्दन किया, बधाइयां दीं और उनके यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाना ही मेरे जीवन का मिशन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी मौजूद थी।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, विधायक श्री विष्णु खत्री एवं श्री रामेश्वर शर्मा,  प्रदेश मीडिया   प्रमुख लोकेंद्र पाराशर पुलिस    महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक बर्णवाल ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके यशस्वी जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments