Homeप्रमुख खबरेंजबलपुर में होगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अभा. कार्यकारी मंडल ...

जबलपुर में होगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अभा. कार्यकारी मंडल बैठक

 

बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी छह सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे.

वार्षिक योजना की समीक्षा तथा संघ कार्य  विस्तार पर होगा मंथन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस साल 30-31 अक्तूबर एवं 1 नवंबर को होगी. यह बैठक दीपावली के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में आयोजित की जाएगी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है.

जारी बयान में कहा गया है कि अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक शामिल होंगे.

बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी छह सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे.

जानें बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा

आरएसएस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संघ के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ हाल ही में संपन्न विजयादशमी के पावन पर्व पर नागपुर सहित देश भर में आयोजित विशेष उत्सवों से हुआ है. इस अवसर पर सरसंघचालक के उद्बोधन में प्रस्तुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी.

बैठक में शताब्दी वर्ष के सभी कार्यक्रमों की अभी तक तैयारियों की समीक्षा भी होगी. बैठक में सभी प्रांत अपनी शताब्दी योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत वृत्त एवं विवरण प्रस्तुत करेंगे. वर्तमान समय के समसामयिक विषयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक विचार-विमर्श भी बैठक का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा.

वार्षिक कार्यों की होगी समीक्षा, बनेगा प्लान

बयान में कहा गया है कि हमेशा की भांति वर्ष 2025-26 की निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा तथा संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत भी लिया जाएगा. बैठक में विशेष कर संघ शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2026 तक पूर्ण करने के संबंध में विचार-विमर्श होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments