Homeप्रमुख खबरेंजब रेलयात्रियों ने देखा शिवराज का नया अवतार तो हो गए हतप्रभ

जब रेलयात्रियों ने देखा शिवराज का नया अवतार तो हो गए हतप्रभ

भोपाल  /मध्य प्रदेश में एक ट्रेन की सवारियों को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक आम रूप देखने को मिला। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अन्य यात्रियों के साथ भजन गाया। इस दौरान बीजेपी सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे। शिवराज के भजन गायन का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विडियो रविवार का है। शिवराज विदिशा से भोपाल आ रहे थे। शिवराज ने सफर के लिए ट्रेन का विकल्प चुना। इस दौरान शिवराज लोगों से मिलने उनके पास पहुंच गए। उनसे हाल-चाल लिया और फिर उनके साथ भजन भी गाया। विडियो में सभी यात्री शिवराज के साथ भजन गाते दिख रहे हैं।

विडियो शाम के वक्त का बताया जा रहा है। ऐसे में सवारियों ने शिवराज के शुरुआती अभिवादन के बाद ट्रेन में ही भजन संध्या का माहौल बना दिया। शिवराज के नए अवतार की खूब वाहवाही हो रही है। उनके समर्थक उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments