Homeप्रमुख खबरेंजम्मूतवी-दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस को केन्द्रीय मंत्री तोमर ने दिखाई हरी झंडी

जम्मूतवी-दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस को केन्द्रीय मंत्री तोमर ने दिखाई हरी झंडी

 

ग्वालियर 21 फरवरी। जम्मूतवी-दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज ग्वालियर में हुआ है। यह हम सब शहरवासियों के लिए प्रशंसा की बात है। मैं इस अवसर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल जको धन्यवाद देना चाहता हूं, अभी मालवा ही एकमात्र गाड़ी थी जिस से जम्मू तक सीधे पहुंच सकते थे, आज इस गाड़ी के कारण निश्चित रूप से एक सुविधा ग्वालियर को मिली है जिससे हम छत्तीसगढ़ से जुड़ सकेंगे और वैष्णो देवी के दर्शन भी आसानी से कर सकेंगे। आज ही के दिन झांसी-इटावा लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का मालनपुर में स्टॉपेज हुआ है। छोटे गांव और मालनपुर इंडस्ट्री को बड़ी अच्छी सुविधा मिली है और आने वाले समय में इंटरसिटी जोकि इंदौर तक जाती है उसका मोहना में स्टॉपेज होने वाला है, मैं समझता हूं रेल मंत्रालय का यह बहुत बड़ा कदम है इसके लिए मैं रेल मंत्री को पुनः धन्यवाद देता हूं। उक्त बात आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।

इस अवसर पर राकेश जादौन, महामंत्री शरद गौतम, विहवल सेंगर, राजू सेठ, अरूण तोमर, महेंद्र सिंह सोलंकी, सुभाष शर्मा, प्रिंस मझवार, गौरव कुशवाह, नूतन श्रीवास्तव सहित रेलवे अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments