Homeग्वालियर अंचलजयारोग्य के डॉ शैलेन्द्र भदौरिया आरएसएस के वर्चुअल कार्यक्रम में देंगे तनाव...

जयारोग्य के डॉ शैलेन्द्र भदौरिया आरएसएस के वर्चुअल कार्यक्रम में देंगे तनाव दुर करने के सुझाव आप भी ले सकते हैं सलाह

नई दिल्ली /  कोविड महामारी के दौरान लगातार आ रही दुखदाई खबरों और जानकारियों के कारण देशवासियों के मन मस्तिष्क पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव और अवसाद को दूर करने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार प्रयासरत है। इसी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरी विभाग प्राध्यापक कार्य भाग दिल्ली विभाग द्वारा अपने डेली कंसल्टिंग क्लिनिक प्रोग्राम के तहत गुरुवार को शाम 5 से 6 बजे तक ऑनलाईन पैनल डिस्कसन का आयोजन किया जा रहा है। इस पैनल डिस्कशन में ग्वालियर जयारोग्य चिकित्सालय समूह के डॉक्टर शैलेन्द्र भदौरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री भदौरिया पूर्व में एम्स दिल्ली से भी जुड़े रहे हैं।

उन्होंने shabd shakti news.in  को बताया की वर्तमान समय में समाज कोरोना महामारी से परेेेशान है इस समय एक सकारात्मक माहौल चारों तरफ बने इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया की कोई भी भाई बहन इस बीमारी के चलते यदि अवसाद,तनाव आदि से परेशान है तो ज़ूम लिंक के द्वारा जुड़कर समाधान पा सकता है।
 ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments