भारत की सबसे तेज ट्रेन जिसमें यात्रा करने का सपना लगभग हर रेलयात्री देख रहा है, जल्द ही भोपाल से दिल्ली के लिए शुरू होने जा रही है।इसका पहला स्टॉपेज आगरा और दूसरा दिल्ली होगा इस प्रकार यह ग्वालियर और झांसी जैसे स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
प्रधानमंत्री के ऑफिस से रेलवे को विशेष निर्देश दिए गए हैं इसके बाद युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है।
रेलवे के सूत्रों ने बताया कि भोपाल से दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल फाइनल हो गया है। यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसका पहला स्टॉपेज आगरा और दूसरा दिल्ली होगा। बीच में किसी भी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस से कम से कम 10% ज्यादा होगा और यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में डेढ़ घंटे पहले दिल्ली पहुंचा देगी। शनिवार को इस ट्रेन का ऑफ रहेगा। सप्ताह के शेष दिनों नियमित रूप से रवाना होगी।
रेलवे के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के ऑफिस से विशेष निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके बाद युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हुई हैं। आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है परंतु बताया गया है कि 1 अप्रैल को भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसी संभावना है