Homeउत्तरप्रदेशजानिए अतीक हत्याकांड पर शब्द शक्ति न्यूज़ से खास बातचीत में क्या...

जानिए अतीक हत्याकांड पर शब्द शक्ति न्यूज़ से खास बातचीत में क्या बोले योगी सरकार के प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी

प्रवीण दुबे

तेज तर्रार पत्रकार देवरिया से भाजपा विधायक व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रवक्ता मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने बीती रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद शब्द शक्ति न्यूज़ से विशेष बातचीत की।

Shabd shakti news ने उनसे सवाल किया की जिस माफिया डॉन के जहन में कई सवाल छुपे थे उसकी हत्या के आखिर क्या मायने निकाले जाएं? 
 सवाल के जवाब में श्री त्रिपाठी ने कहा  की यह अचानक किया गया अटैक था पुलिस ने जान जोखिम में डालकर बड़ी बहादुरी के साथ तीनों हमलावरों को पकड़ा है इसके लिए पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर सरकार को जो कुछ कमी दिखाई दी है उसके आधार पर 17 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। माफिया की हत्या के बाद विपक्ष खासकर अखिलेश ओवेसी जैसे नेता मुख्यमंत्री योगी पर तमाम आरोप लगा रहे हैं इसके जवाब में श्री त्रिपाठी ने कहा
एक माफिया डॉन की हत्या पर विपक्ष जिस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है वह उसकी कुत्सित मानसिकता का पर्याय है सरकार अपना काम कर रही है और जिसने भी उसकी हत्या की है जिस प्रयोजन से भी की है उसकी विधिवत जांच के निर्देश सरकार ने दे दिए हैं। 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा की सबको पता है की अतीक का पिछले 40 वर्षों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसको किस किस ने राजनीतिक संरक्षण दिया यह भी पूरा देश जानता है। सरकार की माफिया डॉन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रही है उसी का यह परिणाम है की आज उत्तरप्रदेश की जनता अपने को भयमुक्त महसूस कर रही है। उन्होंने कहा की सरकार अपनी रीति नीति पर कायम रहेगी जहां तक अतीक की हत्या की बात है कानून अपना काम करेगा और यदि कोई दोषी है तो बक्शा नहीं जाएगा। उत्तरप्रदेश में हत्या के बाद कानून व्यवस्था के सवाल पर श्री त्रिपाठी ने कहा की सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं और चौतरफा शांति है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments