हर साल कार्तिक के महीने में दिवाली का पांच दिवसीय त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व धनतेरस से शुरू होकर भैय्या दूज तक चलता है। इस साल 18 अक्टूबर से दिवाली का पांच दिवसीय पर्व शुरू होने जा रहा है, जो 23 अक्टूबर तक चलेगा। धनतेरस की खरीदारी व पूजन 18 अक्टूबर को की जाएगी, 19 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है, 20 अक्टूबर के दिन दिवाली पूजन होगा, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। वहीं, 23 अक्टूबर को भैय्या दूज जानिए मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली व छोटी दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त, व पूजा की सामग्री-
छोटी दिवाली व नरक चतुर्दशी पूजा का मुहूर्त
दिवाली के एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है, जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन यम का दीपक भी जलता है। इस साल 19 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है।
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 19, 2025 को 01:51 पी एम बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त – अक्टूबर 20, 2025 को 03:44 पी एम बजे
मुहूर्त- सुबह 7.47 बजे से दोपहर 12.26 तक
काली चौदस मुहूर्त – 11:41 पी एम से 12:31 ए एम
दिवाली पर पूजा का मुहूर्त
इस साल की दीपावली सोमवार के दिन 20 अक्टूबर 2025 को पड़ रही है। इस दिन गणेश जी व मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त सायं 5.44 बजे से 7.19 बजे तक रहेगा। सायं 7.05 बजे से रात्रि 9.01 बजे तक वृषभ स्थिर लग्न रहेगा। निशीथ काल पूजा का मुहूर्त देर रात्रि 1.36 बजे से 3.53 तक सिंह लग्न शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेगा।