मप्र में 20 जून के आसपास मानसून के आने की उम्मीद है। स्काईमेट और मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून पूर्व की वर्ष शुरू हो गई है अगले चौबीस घण्टों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के यहाँ आने की संभावना है। फिलहाल मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सक्रिय होकर केरल की ओर बढ़ रहा है ।आईएमडी ने बताया था कि इस बार मानसून में पांच दिन की देरी रहेगी। मानसून 6 जून को केरल के तट से टकरा सकता है। सामान्यतः यह 31 मई या 1 जून तक पहुंच जाता था। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान बताते हैं कि जून से सितंबर तक चलने वाला दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य रहेगा| मौसम विभाग का कहना है कि पूरे देशभर में मानसून के दौरान औसत बारिश होगी जिसे सामान्य बारिश कहा जा सकता है|
यहां लू चलने की संभावना
देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है| मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में लू और भीषण गर्मी बरकरार है| पूर्वानुमान के अनुसार इन हिस्सों में मौसम की यह स्थिति अभी अगले 48 घंटों तक बनी रहेगी| वहीं प्रदेश के ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों, रीवा, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, खरगोन, राजगढ़, रायसेन और छतरपुर में लू चलने की संभावना है