Homeप्रमुख खबरेंजानिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के किस विधायक ने दी बगावत की धमकी

जानिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के किस विधायक ने दी बगावत की धमकी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी में चल रहे गतिरोध के बीच कांग्रेस के एक विधायक ने पार्टी से बगावत की धमकी दी है। मनावर से विधायक डॉ हिरा सिंह अलावा ने ट्वीट के जरिए सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है।

डॉ अलावा ने ट्वीट पर लिखा है कि ‘8 सितंबर को झाबुआ में होने वाली जयस महापंचायत के लिए अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो कांग्रेस के खिलाफ बगावत हो तैयारÓ हैं। अलावा ने कहा कि सरकार आदिवासियों की अनदेखी कर रही है। विधानसभा चुनाव में आदिवासियों ने कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन सरकार अब आदिवासियों के हितों की अनदेखी कर  रही है। जयस के अधिकारियों को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महापंचायत की अनुमति के लिए आवेदन दिए 7 दिन हो गए हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। यदि अनुमति नहीं मिलती है तो इसका खामियाजा कांग्रेस को झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में होगा। क्योंकि आदिवासी सरकार ने नाराज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments