Homeदेशजानिए कितनी सीटों पर आज थम गया चुनावी शोर, 11 को कहां...

जानिए कितनी सीटों पर आज थम गया चुनावी शोर, 11 को कहां होगा मतदान

नई दिल्ली 9 अप्रैल /लोकसभा चुनाव 2019 में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक सात चरणों में पूरा होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस दौरान 20 राज्यों के 91 संसदीय सीटों पर वोटिंग होगी। 17वें लोकसभा चुनाव के लिए देश की दो बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इनके अलावा क्षेत्रीय पार्टियां भी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए पूरी जोर-आजमाइश कर रही हैं। चुनाव रिजल्ट की घोषणा 23 मई को होगी। हम इस खबर में आपको उन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के बारे में बता रहे हैं जहां 11 अप्रैल को मतदान होना है।

उत्तर प्रदेश

(8 सीट)- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर

उत्तराखंड

(5सीट)- टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार

आंध्र प्रदेश

(25 सीट)- अमलापुरम, नंद्याल, अनकापल्ली, नरसपुरम, अनंतपुर, नरसरावपेट, अरकू, नेल्लोर, बापत्ला, ओंगोल, चित्तूर, राजमुंदरी, एलुरु, राजामपेट, गुंटूर, श्रीकाकुलम, हिंदुपुर, तिरुपति, कड़पा, विजयवाड़ा, काकीनाडा, विशाखापट्नम, कर्नूल, विजयनगरम, मछलीपट्टनम

अरुणाचल प्रदेश

(2 सीट) अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व

असम

(5 सीट) तेजपुर, कलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर

बिहार

(4 सीट) औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

छत्तीसगढ़

(1 सीट) बस्तर

जम्मू कश्मीर

(2 सीट) बारामूला, जम्मू

महाराष्ट्र

(7 सीट) वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम

मणिपुर

(1 सीट) बाहरी मणिपुर

मेघालय

(2 सीट) शिलांग, तूरा

मिजोरम

(1 सीट) मिजोरम

नगालैंड

(1 सीट)- नगालैंड

ओडिशा

(4 सीट)- कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट

सिक्किम

(1 सीट)- सिक्किम

तेलंगाना

(17 सीट)- अदिलाबाद, वारंगल, नालगोंडा, मेढक, जाहिराबाद, करीमनगर, महबूबाबाद, चेवेल्ला, निजामाबाद, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, नगरकुरनूल, भोंगिर, खम्माम, महबूबनगर, पेडापल्ली

त्रिपुरा

(1 सीट)- त्रिपुरा पश्चिम

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

(1 सीट) अंडमान निकोबार द्वीप समूह

लक्षद्वीप

(1 सीट) लक्षद्वीप

पश्चिम बंगाल संसदीय क्षेत्र

(2 सीट)- कूच विहार, अलीपुरदुआर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments