Homeदेशजानिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में कौन से हैं देश...

जानिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में कौन से हैं देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय किसे मिला प्रथम स्थान

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरू एक बार फिर देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बन गया है। देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा हर वर्ष जारी की जाने वाली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग के इस वर्ष जारी 9वें संस्करण की यूनिवर्सिटी कटेगरी में IISc बेंगलूरू को एक बार फिर से पहली रैंक प्राप्त हुई है। इस संस्थान को पिछले वर्ष यानी 2023 में भी पहला स्थान दिया गया था।

JNU दूसरे और जामिया तीसरे नंबर पर

इसी प्रकार शिक्षा मंत्रालय की NIRF इंडिया रैंकिंग्स 2024 के यूनिवर्सिटी कटेगरी में दूसरे स्थान पर जवाहरलाल नेहरू (JNU) है, जिसकी पिछले वर्ष भी समान रैकिंग थी। वहीं, तीसरे स्थान पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) है और इस केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भी अपनी पिछले वर्ष की रैंक को बरकरार रखा है।

हालांकि, चौथे स्थान पर नई बदलाव हुआ है। NIRF इंडिया रैंकिंग्स 2024 की यूनिवर्सिटी कटेगरी में चौथे स्थान पर मनिपाल एजुकेशन ऑफ हायर एजुकेशन, मनिपाल है। पिछले वर्ष की रैंकिंग में चौथा स्थान जाधवपुर विश्वविद्यालय को मिला था।

NIRF University Ranking 2024: ये हैं देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय
संस्थान 2024 रैंक 2023 रैंक
IISc बेंगलुरू 1 1
JNU दिल्ली 2 2
जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली 3 3
मनिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मनिपाल 4 6
BHU वाराणसी 5 5
DU दिल्ली 6 11
अमृता विश्वविद्यापीठम कोयंबटूर 7 7
AMU अलीगढ़ 8 9
जाधवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता 9 4
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) वेल्लोर

इस बार की NIRF इंडिया रैंकिंग्स में तीन नई कटेगरी को जोड़ा गया है। ये कटेगरी स्टेट यूनिवर्सिटी, ओपेन यूनिवर्सिटी और स्किल यूनिवर्सिटी की हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments