कुछ वक्त पहले डिज्नी प्लस हॉटस्ट पर रिलीज हुई फिल्म ‘ए थर्सडे’ के लिए यामी गौतम धर और नेहा धूपिया को तारीफें मिल रही हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेस फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच नेहा और यामी, दिल्ली महिला आयोग पहुंचीं। दोनों ही अभिनेत्रियों ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भारत की राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा की गई अलग-अलग पहलों पर बातचीत की।
दिल्ली महिला आयोग पहुंचीं नेहा- यामी
दिल्ली की ये यात्रा यामी और नेहा के लिए एक दिल को छू लेने वाला अनुभव साबित हुआ। इसके दौरान दोनों अभिनेत्री महिला आयोग की पूरी टीम से मिली और इस नेक पहल के प्रति उनके जुनून को देख बेहद खुश हुईं। साथ ही, अभिनेत्रियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर ‘181’ और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत भेजी जाने वाली पुलिस वैन के बारे में पूरी जानकारी मिली।